Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

श्री भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र

Uma mittal 30 Mar 2023 आलेख धार्मिक शक्ति पीठ 21410 0 Hindi :: हिंदी

     
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता |
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ||
वैसे तो कुरुक्षेत्र अपने आप में बहुत ही देखने योग्य है, परंतु यहां बहुत ही देखने लायक एक दर्शनीय स्थल है जिसका नाम है भद्रकाली मंदिर , जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है| हमारे सनातन धर्म में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है जिसमें से एक है मां भद्रकाली मंदिर, जो काफी प्रसिद्ध है और यहां पर सारी मन्नते पूरी होती हैं | यह मंदिर बहुत ही प्राचीन और बहुत ही सुंदर है | कहते हैं यहां पर श्री कृष्ण भगवान का और श्री बलराम जी का मुंडन संस्कार हुआ था | कहते हैं महाभारत युद्ध से पहले श्री कृष्ण जी के कहने पर पांडवों ने युद्ध में विजय पाने के लिए यहां पर माता के दर्शन किए थे और मन्नत मांगी थी कि विजय पाने के बाद वह यहां पर घोड़े चढ़ाएंगे और उन्होंने यहां पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया था और विजय पाने के बाद यहां पर घोड़े चढ़ाए थे |तभी से यहां की परंपरा है कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद लोग यहां पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने चांदी , मिट्टी के घोड़े चढ़ाते हैं जो वहीं पर छोटी-छोटी दुकानों पर मिल जाते हैं |यहां पर लोग अपनी मन्नत मांगते हैं |इस मंदिर के आसपास खाने पीने ,वाहन या किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होती |मां भद्रकाली के मंदिर में जाकर ऐसा लगता है ,मानो सभी समस्याओं का समाधान हो गया हो |इसमें भी कोई शक नहीं है कि यहां पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं |नवरात्रि पर तो यहां विशेष भीड़ होती है, इसलिए दर्शन पाना आसान नहीं होता | मां सभी की मुरादे शीघ्र पूरी कर देती हैं |
जय मां भद्रकाली ||
उमा मित्तल
राजपुरा टाउन

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: