Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

काठ की नाव

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक काठ की नाव कविता#काठ की नाव कविता रामबृक्ष#प्रेरणार्थक कविता#अम्बेडकरनगर पोइट्री#पोइट्री रामबृक्ष#नाव पर कविता#नाव पर बाल कविता# 27780 0 Hindi :: हिंदी

काठ की नाव तू बढ़ता चल,
दो चार पथिक ले अपने संग,
जिसका न अपना मंजिल पथ,
फैला सागर का गहरा जल
बने रुकावट लहरें हर  पल  |
काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

           उठ ऊंचे-ऊंचे जलधि तरंग,
           मानो प्रलय का महा निषंग,
           पतवार का पंख लगाकर बढ़,
           भर दे पंखों में श्रम- गति बल |
           काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

भर पवन वेग पतवार पंख,
हो जाय उदधि भण्डार खंख
जीवन व्यथित पथिक मन की
गिर गिर उठ उठ तू चलता चल |
काठ की नाव तू बढ़ता चल | |


           तु चाहे जिधर मुड़ जाय उधर,
           है कौन तुफान? रोके डगर,
           पतवार पंख मेंं ताकत भर,
           दे टाल मार्ग में पडा़ अचल |
           काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

तू चलता चल बस बढ़ता चल,
हिम्मत विश्वास सजोता चल
मंजिल है दूर पर कठिन नही,
पंखो में जान तू भरता चल। 
काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

           लग जाती डोर पतंगो में जब,
           उड़ जाती बीच बिहंगो में तब,
           क्यों समझ रहा निर्बल दुर्बल ,
           जल बीच मचा दे तू हलचल |
           काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

तुफान बवंडर से मत डर तू,
प्रलय पथ पर हो मत थक तू,
लौट अगर आया तू वापस,
बद्तर है जीने का वह पल |
काठ की नाव तू बढ़ता चल | |


           सागर गहरा या उथला जल,
           कर रहा भयावह कोलाहल,
           समझ अब साहिल दूर नही
           पथ पर भर मन में कौतूहल |
           काठ की नाव तू बढ़ता चल | |

     
तू मददगार पथगामी का,
बन संगी लौह अनुगामी का,
काठ का है ,तू  कठोर नहीं,
पर हित में जीवन जीता चल | 
काठ की नाव तू बढ़ता चल | |


          रचनाकार-रामबृक्ष, अम्बेडकरनगर

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: