Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अपने घर से अच्छा कोई घर नही होता है

REETA KUSHWAHA 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य अपने घर से अच्छा कोई घर नही होता है 73389 0 Hindi :: हिंदी

अपने घर से अच्छा कोई घर नही होता
बाहर निकल कर देखा, कहीं सुकु नही होता
नज़ारे हजारों रौशन है इस दुनिया जहां में
इन नजारों से जिंदगी कट जाए,मुमकिन नही होता
इंसा कितने ही शरत तरंगों से अठखेलियां कर लें
कितने ही ऊंचे-ऊंचे हिमपर्वतो पर मस्तियां कर ले
कितने ही रंगभरे उपवनों में,महक भर विश्राम कर ले
उगते रवि के साथ चाहे,कलरव करते पक्षियों को सुन ले
पर इक दिन उसको अपना घर याद आता है
काश !इन खूबसूरत नजारों के बीच ही,घर होता उसका अपना
ऐसा स्वप्न सजाता है
क्योंकि.... अपने घर से अच्छा कोई घर नही होता है।
                  ✍️ रीता कुशवाहा

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: