Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पद

आकाश अगम 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #कविता #poetry #शायरी #sukhan #shayari #Akash agam #आकाश अगम 69543 0 Hindi :: हिंदी

मोसों रार न देखी जाय।
देस, विदेस, और  हर  घर में  फूट परी  दिखलाय।।
जा  दिन तै हौं  जनम  लियौ है , नेह  न  पायौ  हाय।
नेह कछू छन, बिष पूरे दिन , अति कटु बान चलाय।।
धरती  पर  हुइ रहौ जुद्ध  लखि , हौं दूँ  पलक  गिराय।
छांड़ि भजूँ कित बीज जुद्ध कौ जो मन में उगि आय।।

छोड़ो , अब जाने दो बात।
बादर  फोरि  दये हैं सर  पर  सो हुइये बरसात।।
दुशमन हौ नाहीं तुम हमरे , हौं दिन हौ तुम रात।
दौनों सँग सँग आय न पावें हरी नियम कहलात।।
हारि  गए लखि  राह तुमारी  पिता  रो रही  मात।
राम राम ,  डाली तै टूटा , जुरि न सकै फिरि पात।।

भोर  भयी   है  आज   भजन  सुनि।
मन कौ बनि गयौ साज भजन सुनि।।
अँखियाँ कछु पल मुँदि सुख पावें, जो न मिलो सिग रात।
अब तन , मन की सुधि लै सोऊँ , राति कहाँ सुधि लाज।।
अहि  पर  होकर  मीन सो  भीतर, औ  ऊपर  ज्यों बाज।
यों  मानौ  आकाश  ,   'अगम'  को  पहिनाता  है   ताज।।

अब तौ आय रही निंदरिया।
आँखिन  में घुलने  लागी है रतिया करिया करिया।।
धीमे धीमे  चढ़ति  नयन में ज्यों है  काम  कमरिया।
फेरि  उपजिहै  नेह बहे तुहरी  सुधियन कौ दरिया।।
घर जानै दे हमकौ  प्रियतम छाँड़ि  तुहारि अटरिया।
जुगली जर करि दे नहिं जाकी, नियरे दीखै बिरिया।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: