Adesh Kumar 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत वो आशिकी में थोड़ा भाव खायेगी जरूर।wo ashiki mai thoda bhao khayegi jaroor। 19042 3 4.3333333333333 Hindi :: हिंदी
वो आशिकी में थोड़ा भाव खायेगी जरूर। वो आज नहीं कल तो मान जायेगी जरूर।। वो आज मेरी राह में जो आ नहीं रही। देख के मुझे वो मुस्करा नहीं रही।। रूठी है वो जो प्यार में लेकिन यकीन है, वो आज नहीं कल तो मुस्कराएगी ज़रूर।। वो आज नहीं कल तो मान जायेगी जरूर।। माना कि उसे आज मुझसे प्यार नहीं है। मेरी बफा पे उसे एतबार नही है।। उजड़ा हुआ चमन है आज मेरे प्यार का, गुलशन में प्यार का वो गुल खिलाएगी जरूर।। वो आज नहीं कल तो मान जायेगी जरूर।। नैनों से अभी नैन लडा नही रही। नैनों से अभी तीर वो चला नही रही।। सरमाके अभी नैन वो झुका रही मगर, पलकें उठा नैन वो मिलाएगी जरूर।। वो आज नहीं कल तो मान जायेगी जरूर।। वो आशिकी में थोड़ा भाव खायेगी जरूर। वो आज नहीं कल तो मान जायेगी जरूर।।