Aarti Goswami 18 Jan 2024 कविताएँ अन्य दीप जलाएं कविता, दीपक पर कविता 8380 1 5 Hindi :: हिंदी
"दीप जलाएं" आओ मिलकर दीप जलाएं जीवन में कुछ परिवर्तन लाएं निराशा भरे इस जीवन को आशा की एक लो दिखाएं आओ मिलकर दीप जलाएं मंजिल से कोसों दूर निष्क्रिय बैठे इस मन के रास्तों का अंधेरा मिटाएं आओ मिलकर दीप जलाएं घरों में उमंग जगाएं दुखों को दूर भगाएं खुशी को हर पल मनाएं आओ मिलकर दीप जलाएं दीपक से प्रेरित हो कर परोपकार का गुण अपनाएं मानवता का फर्ज निभाए आओ मिलकर दीप जलाएं मन की बुराई का नाश कर दीपक सा पवित्र बनाए उम्मीद का प्रकाश फैलाए आओ मिलकर दीप जलाएं ~'आरती गोस्वामी'✍️
2 months ago