Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भेड़िया और बांसुरी

Aniket 30 Mar 2023 कविताएँ हास्य-व्यंग लेखिका : वीना शर्मा By : आदर्श शिक्षा इंस्टीट्यूट 19645 0 Hindi :: हिंदी

एक चरवाहा अपनी सभी भेड़ बकरियों को एक दिन जंगल में चराने के लिए ले गया। सभी अच्छी तरह से चर रहे थे। इतने में एक भेड़िये की नजर उन सभी पर पड़ी।

वह बहुत खुश हुआ। वहीं पास में एक मेमना भी चर रहा था। उसका ताजा ताजा मांस देखकर भेड़िये के मुंह में पानी आने लगा। भेड़िया मेमने की तरफ लपका और मेमने को उठाकर वहां से भाग गया।

सभी देखते ही रह गए। मेमने की मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

उसे कैसे भी कर के अपना बच्चा वापस चाहिए था। लेकिन उसकी सहेलियों ने समझाया कि धैर्य रखो अब वह कभी भी शिकारी के चंगुल से जिंदा वापस नहीं आ सकता।

वह और जोर जोर से रोने लगी।

दूसरी ओर, भेड़िये ने मेमने को अपने अड्डे पर रख दिया। मेमना चालाक था, उसकी मां ने उसको सभी के बारे में जानकारी दी थी। वह अपने कोमल स्वर में बोला,

” भेड़िये चाचा! मुझे पता है कि आज आप मुझे मार डालोगे! लेकिन मेरी आपसे एक विनती है। क्या आप मुझे बांसुरी की आवाज सूना सकते हैं। मैंने सुना है कि आप बहुत ही मधुर बांसुरी बजाते हैं। मेरी यह आखरी इच्छा पूरी कर दीजिए।”

  अपनी तारीफें सुनकर भेड़िया बेहद खुश हुआ, उसे सच में लग रहा था कि उसकी आवाज बहुत ही मधुर है। उसने मेमने की बात मान ली।

अब वह जोर जोर से अपनी गन्दी सी आवाज में गाने लगा। उसकी सड़ी हुई आवाज बहुत दूर तक जा रही थी। उज़की आवाज उस चरवाहे ने सुन ली,

अब वह अपने 2-3 और चरवाहे दोस्तों की सहायता से उस भेड़िये के अड्डे तक पहुंच गया। सबने एकसाथ मिलकर भेड़िये पर हमला कर दिया। भेड़िया डंडों के प्रहार से वहीं मर गया और मेमना बच गया।

चरवाहा मेमने को उसकी मां के पास ले गया।अपने बच्चे को जीवित पाकर वह बहुत खुश हुई। और सब अब खुशी खुशी अपने घर वापस चले गए।

सीख | कठिनाई का सामना सदैव बल और बुद्धि के प्रयोग से करना चाहिए।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: