Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आवारा लड़की

जितेन्द्र जय 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #jitendra_jay #love #story #poem #like #share #hate_lave #awara_ladki #wo_marta_tha_jis_ladki_par_wo_marti_thi_gaav_ke_ladko_par 30216 0 Hindi :: हिंदी

आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

कर झूठा प्रेम का नाटक निशिदिन, हँस हँस कर बतलाती थी।
वो ठहरा प्यार में पागल आशिक़,  पल पल याद सताती थी।।
रखकर सिर गोद में अपने,  उसके  बालो  को  शहलाती थी।
हो अच्छे जीवन साथी कहकर, उसके दिल को बहलाती थी।।
आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

कर याद उसे आगोस में नादां,  तकिया लेकर सो जाता था।
नित भोर होत सुधि लेकर उसकी, वो व्याकुल हो जाता था।।
प्यार में गिरा लाचार बेचारा, महफ़िल में बैठे बैठे खो जाता था।
देखो शराफत उस बेचारे की, बिन जाने सबका हो जाता था।।
आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

थी लड़की चटक चाल बाज, सबसे वादे करने की आदी थी।
उस लड़के को क्या पता, उसके हाथों ही उसकी बर्बादी थी।।
था साधारण सा लड़का, उसके कपड़ो में शामिल खादी थी।
बस यही देखकर बहक गया था, वो दिखती सीधी-सादी थी।।
आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

ये थी कोई मंजिल या था कोई किनारा, ये बात समझ न आई।
था उसके ख़ातिर जान छिड़कता, इशारे-२ में बात थी समझाई।
बैठा था प्यार के समंदर में, पर उसके हिस्से में एक बूंद न आई।
ये सोच सोच कर मर रहा था, कि क्यूं कर रही थी वो बेवफाई।।
आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

लड़की की फ़ितरत थी भँवरे सी, हर फूल पर मंडराती थी।
था करता शिकायत लड़का तो, वो उसको ही गुधनाती थी।।
वो कैसा पागल था, जो उसके सिवा कुछ न सुध-आती थी।
जताकर  अपना  अक्सर  वो,  प्यार  का  दीप-जलाती थी।।
आओ सुनाये एक कहानी, था लड़का फिरता मारा सड़को पर।
वो मरता था जिस लड़की पर, वो मरती थी गांव के लड़को पर।

             

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: