Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जिनके सुंदर आचरण

संदीप कुमार सिंह 22 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 6939 0 Hindi :: हिंदी

जिनके सुन्दर आचरण,दे निराश को आस।
दग्ध हृदय को दे सदा,एक सुखद अहसास।।

जिनके सुन्दर आचरण,भूले को दे राह।
जनता सब संतुष्ट हों,करते दिल से वाह।।

जिनके सुन्दर आचरण,उनमें दिव्य प्रभाव।
हैं लाते नित शांति को,भरे प्रेम का चाव।।

जिनके सुन्दर आचरण,रौशन किया मशाल।
कर के भला समाज का,देश किया खुशहाल।।

जिनके सुन्दर आचरण,खुशियाँ रहती साथ।
आगे बढ़कर सोचता,शब्द कलम ले हाथ।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)
बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: