Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

परिस्थिति का पलड़ा-मैं तू मजबूर सारी दुनिया

Santosh kumar koli 03 Feb 2024 कविताएँ समाजिक परिस्थिति का पलड़ा 4930 0 Hindi :: हिंदी

मैं, तू मजबूर,
मजबूर सारी दुनिया।
लिया -दिया हो जाता,
दिया- लिया।
दिग्गज के दिन दरकते,
लुढ़कता हाशिया।
समझ से परे,
ईश्वर की ग़ज़ब गुनिया।

पकड़ते हैं दायां,
हाथ लगता वाम।
सरनाम का सरंजाम,
बिगाड़ देता ख़ाम।
गल शोभित हार,
बन जाता दाम।
सब कुछ होते हुए भी,
अटक जाता काम।

नहीं जाना चाहिए था,
लक्ष्मण को बनबास।
सीता संग लव, कुश का,
नहीं होता विपिन में वास।
पांडवों को मिल जाता,
ईषत् हिस्सा काश।
नहीं होता चीर-हरण,
दुर्योधन का परिहास।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: