Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

क्यूँकि थोड़ा सा उदास हूँ मै

Ritvik Singh 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद Google Yahoo Bing 17197 0 Hindi :: हिंदी

क्यूँकि थोड़ा सा उदास हूँ मै 
ज़िंदगी की छोटी आश हूँ मै
आग पे पड़ती बरसात हूँ मै
तेरे झूठे जज़्बात हूँ मै
अपनी कलम की स्याही हूँ मै
ज़माने की महँगाई हूँ मै
इन पहाड़ों की ऊँचाई हूँ मै
किताबों की लिखाई हूँ मै
चाँद की गोलाई हूँ मै
मौत का सुक़ून हूँ मै
किसी की आरज़ू हूँ मै
किसी के लिखे अफ़साने हूँ मै
छिपाने वाला राज़ हूँ मै
आने वाले जुम्मे की नमाज़ हूँ मै
तुम्हारे लिए महज़ मज़ाक़ हूँ मै
किसी का खोया समान हूँ मै
तो किसी का टूट्टा मकान हूँ मै
अपनो से दूर हूँ मै
हारा हुआ ग़ुरूर हूँ मै
एक टूटा एहसास हूँ मै
क्यूँकि थोड़ा सा उदास हूँ मै 

                          :- Ritvik Singh

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: