संदीप कुमार सिंह 22 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 6970 0 Hindi :: हिंदी
जिनके सुन्दर आचरण,दे निराश को आस। दग्ध हृदय को दे सदा,एक सुखद अहसास।। जिनके सुन्दर आचरण,भूले को दे राह। जनता सब संतुष्ट हों,करते दिल से वाह।। जिनके सुन्दर आचरण,उनमें दिव्य प्रभाव। हैं लाते नित शांति को,भरे प्रेम का चाव।। जिनके सुन्दर आचरण,रौशन किया मशाल। कर के भला समाज का,देश किया खुशहाल।। जिनके सुन्दर आचरण,खुशियाँ रहती साथ। आगे बढ़कर सोचता,शब्द कलम ले हाथ।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....