कवि सुनील नायक 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम हम राजस्थानी है हम राजस्थानी है hum Rajasthani hai hum Rajasthani hai 85733 0 Hindi :: हिंदी
हम राजस्थानी है, हम राजस्थानी हैं, तीर्थों में सर्वश्रेष्ठ हैं वह गंगा का पानी है, संसार बगीचे को विकसित करते हम वह माली हैं, जिस पर कृष्ण झूला झूले, हम वह वृक्ष की डाली हैं| हम राजस्थानी हैं हम राजस्थानी हैं|| हम भाद्रपद शुक्ल दूज को रामदेवरा जाते हैं, हम एक साथ बाबा की महिमा गाते हैं, हम राजस्थानी में कविता लिखते हैं, रात्रि में जो लोरी सुनाए, हम वह बूढ़ी नानी है| हम राजस्थानी है, हम राजस्थानी हैं|| कच्चे धागे से प्रेम बांधते हम लोग रक्षाबंधन हैं, जिस माटी में जन्म हुआ हम वह चंदन है, हम मेहमानों का अभिनंदन है, हम सभी रिश्तो का बंधन है, मिल झूल कर रहते, यही हमारी निशानी है| हम राजस्थानी है ,राजस्थानी है|| हम आयुर्वेद की ज्ञानी है, हम आराध्य भवानी हैं, हम कपिलाय कोलायत का पानी है| हम राजस्थानी हैं, राजस्थानी है|| हम जैसलमेर की चमकीली धूल हैं, हम चित्तौड़ के महल हैं, हम उदयपुर की झील हैं, महाराणा की विजय करवाई हम वह भील हैं, वीरों ने बलिदान दिया, हम वह इतिहास पुरानी है| हम राजस्थानी हैं, राजस्थानी हैं| हम रामदेवरा पैदल जाते हैं रास्ते में धूम मचाते हैं, गीता रामायण चौबीस घंटे पढ़ते हैं, हम आवाज लगाकर कहते है , हम लोगों के दिल में रहते हैं| हम राजस्थानी है, राजस्थानी है|| देवताओं के सिर पर चढ़ती हम वह पूजा की थाली हैं, श्रेष्ठ कवियों के लिए बजती हम वह ताली है, सुबह सूर्य लाता हम वह लाली है, राजस्थान के वीर जो खेलते हम वह खून की होली है, जिसने सत्य युद्ध विजय की ठानी हम वह सागर सेनानी है| हम सच्चे राजस्थानी हैं, हम अच्छे राजस्थानी हैं|| त्रिकूट पहाड़ी पर बना हम वह सोनार किला है, मांड राग में केसरिया गाया हम वह अल्लाह जिला है, बीकानेर की वह हम उस कला हैं, हम राज्य पशु गजेला है, हम एक अजब कहानी है| हम सच्ची राजस्थानी हैं ,हम अच्छे राजस्थानी हैं|| खेजड़ी के लिए बलिदान दिया हम वह अमृता देवी है, राज्य की महिमा लिखी हम वह सेठिया कवि हैं, जिससे हम राज्य पक्षी कहते हम वह माल मोरङी हैं, प्रेम प्रीति का ज्ञान कराया ,हम वह मीरा की कहानी है| हम सच्चे राजस्थानी हैं ,हम अच्छे राजस्थानी हैं|| हम वह वीर जो राज्य की करते रखवाली हैं, हम होली और दिवाली हैं,| भाईचारे का पाठ पढ़ाते हम वह शख्सियत निराली हैं, राजस्थान की मुस्लिम गाते हम वह एक कव्वाली है, कृष्ण की जो भक्ति करती, हम वह मीरा दीवानी है| हम सच्चे राजस्थानी हैं, अच्छी राजस्थानी है|| बेणेश्वर के मेले जाते हम वह भक्त निराले हैं, छल कपट से दूर रहते हम सच्चे दिलवाले हैं, करते जो ठानी है सफलता हमारी निशानी है, हम सच्चे राजस्थानी हैं ,अच्छे राजस्थानी हैं| हम सच्चे राजस्थानी हैं, अच्छे राजस्थानी है|| -कवि सुनील नायक