Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ राजनितिक 79555 0 Hindi :: हिंदी
समसामयिक व्यंग रचना...... # नशा मुक्ति अभियान ..... कहीं कार्यक्रम था नशा मुक्ति का इसे छोड़ने की , अचूक युक्ति का .....! मंच पर नेताजी , जनाब बड़े ही , संजीदगी से आए....! लेकिन वे जरा भी इस विषय पर ही नहीं आए ....! उल्टे बड़े ही संजीदगी से पीने के तरीके बताएं ....! अधिकारी,कर्मचारी,दर्शक सभी सुन मुस्कुराए....! कुछ इस तरह , कार्यक्रम हुआ समापन... अंत में दिया गया शराबबंदी का , जनता द्वारा ज्ञापन ....! जनता त्रस्त है नेता मस्त है ऊजड़ते घर परिवार हो रहा नरसंहार .....! शराब खाना हुआ , अब सरकारी व्यापार ...! चिन्ता नेताम " मन " डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)