Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेरक कहानी-राम से बड़ा राम का नाम

Karan Singh 08 Sep 2023 कहानियाँ धार्मिक 👌*प्रेरक कहानी-"राम से बड़ा राम का नाम"*👌 प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह/जय श्री राम/राम से बड़ा राम का नाम/सपनो का सौदागर/spno ka sodagar karan singh/spno ka sodagar/तीन कुत्ते/भक्ति/भक्त नामदेव/भक्त सूरदास/भक्त रविदास/जीजी का घर/बुढिया की सुई/विनम्रता की जीत/महाभारत/रामायण/सुन्दकाण्ड/जय बजरंग बली/गुड्डू कब मरेगा/छोटी बहू/श्रील प्रभुपाद/कर्ज़/सपनो का सौदागर करण सिंह/राम से बड़ा राम का नाम क्यों/ 11611 0 Hindi :: हिंदी

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*आज की कथा*
*राम से बड़ा राम का नाम क्यों?*
👌
रामदरबार में हनुमानजी महाराज रामजी की सेवा में इतने तन्मय हो गये कि गुरू वशिष्ठ के आने का उनको ध्यान ही नहीं रहा। सबने उठकर उनका अभिवादन किया पर हनुमानजी नहीं कर पाये।

वशिष्ठ जी ने रामजी से कहा कि, राम! गुरु का भरे दरबार में अभिवादन नहीं कर अपमान करने पर क्या सजा होनी चाहिए?

राम ने कहा - गुरुवर! आप ही बतायें।

वशिष्ठ जी ने कहा - मृत्यु दण्ड।

राम ने कहा - स्वीकार है।

राम जी ने कहा कि, गुरुदेव! आप बतायें कि यह अपराध किसने किया है?

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

बता दूंगा पर राम वो तुम्हारा इतना प्रिय है कि, तुम अपने आप को सजा दे दोगे पर उसको नहीं दे पाओगे।

राम ने कहा - गुरुदेव! राम के लिये सब समान हैं। मैंने सीता जैसी पत्नी का सहर्ष त्याग धर्म के लिये कर दिया तो, भी आप संशय कर रहे हैं?

नहीं, राम! मुझे तुम पर संशय नहीं है पर मुझे दण्ड के परिपूर्ण होने पर संशय है अत:यदि तुम यह विश्वास दिलाते हो कि, तुम स्वयं उसे मृत्यु दण्ड अपने अमोघ बाण से दोगे तो ही मैं अपराधी का नाम और अपराध बताऊँगा।

राम ने पुन: अपना ससंकल्प व्यक्त कर दिया।

वशिष्ठ जी ने बताया कि, यह अपराध हनुमान जी ने किया है।

हनुमानजी ने स्वीकार कर लिया।

दरबार में रामजी ने घोषणा की कि, कल सांयकाल सरयु के तट पर हनुमानजी को मैं स्वयं अपने अमोघ बाण से मृत्यु दण्ड दूंगा।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

हनुमानजी के घर जाने पर उदासी की अवस्था में माता अंजनी ने देखा तो चकित रह गयीं कि मेरा लाल महावीर, अतुलित बल का स्वामी, ज्ञान का भण्डार, आज इस अवस्था में?

माता ने बार बार पुछा पर जब हनुमान चुप रहे तो माता ने अपने दूध का वास्ता देकर पूछा। 

हनुमानजी ने बताया कि, यह प्रकरण हुआ है अनजाने में! माता! आप जानती हैं कि,  हनुमान को संपूर्ण ब्रह्माण्ड में कोई नहीं मार सकता  पर भगवान राम के अमोघ बाण से भी कोई नहीं बच सकता।
    
माता ने कहा कि, हनुमान, मैंने भगवान शंकर से, "राम" मंत्र (नाम) प्राप्त किया था और तुम्हें भी जन्म के साथ ही यह नाम घुट्टी में पिलाया जिसके प्रताप से तुमने बचपन में ही सूर्य को फल समझ मुख में ले लिया, उस राम नाम के होते हुये हनुमान कोई भी तुम्हारा बाल भी बांका नहीं कर सकता, चाहे वो राम स्वयं भी हों। राम नाम की शक्ति के सामने राम की शक्ति और राम के अमोघ शक्तिबाण की शक्तियां महत्वहीन हो जायेंगी। जाओ मेरे लाल! अभी से सरयु के तट पर जाकर राम नाम का उच्चारण करना आरंभ कर दो।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

माता के चरण छूकर हनुमानजी, सरयु किनारे राम राम राम राम रटने लगे।

सांयकाल, राम अपने सम्पूर्ण दरबार सहित सरयु तट आये।

सबको कोतुहल था कि, क्या राम हनुमान को सजा देगें? पर जब राम ने बार बार रामबाण, अपने महान शक्तिधारी, अमोघशक्ति बाण चलाये पर हनुमान जी के उपर उनका कोई असर नहीं हुआ तो, गुरु वशिष्ठ जी ने शंका बतायी कि, राम तुम अपनी पूर्ण निष्ठा से बाणों का प्रयोग कर रहे हो?

राम ने कहा - हां गुरूदेव! मैं गुरु के प्रति अपराध की सजा देने को अपने बाण चला रहा हूं, उसमें किसी भी प्रकार की चतुराई करके मैं कैसे वही अपराध कर सकता हूं?

तो तुम्हारे बाण अपना कार्य क्यों नहीं कर रहे हैं?

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

राम ने कहा - गुरुदेव! हनुमान राम राम राम की अंखण्ड रट लगाये हुये है़ं। मेरी शक्तियों का अस्तित्व राम नाम के प्रताप के समक्ष महत्वहीन हो रहा है। इसमें मेरा कोई भी प्रयास सफल नहीं हो रहा है। आप ही बतायें, गुरु देव! मैँ क्या करुं?

गुरुदेव ने कहा - हे राम! आज से मैं तुम्हारा साथ व तुम्हारा दरबार, त्यागकर अपने आश्रम जाकर राम नाम जप हेतु जा रहा हूं। जाते-जाते, गुरुदेव वशिष्ठ जी ने घोषणा की कि हे राम! मैं जानकर, मानकर यह घोषणा कर रहा हूं कि स्वयं राम से राम का नाम बडा़ है, महा अमोघशक्ति का सागर है। जो कोई जपेगा, लिखेगा, मनन करेगा, उसकी लोक कामनापूर्ति होते हुये भी वो मोक्ष का भागी होगा।

मैंने सारे मंत्रों की शक्तियों को, राम नाम के समक्ष न्यूनत्तर माना है।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

तभी से राम से बड़ा ,राम का नाम माना जाता है।
 वो पत्थर भी तर जाते है, जिन पर लिखा रहता है राम नाम।।

🙏🏻🪷श्री राम दया के सागर हैं🪷🙏🏻
           *।। जय सियाराम जी।।*
            *।। ॐ नमः शिवाय।।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌*प्रेरक कहानी-"राम से  बड़ा राम का नाम"*👌
प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: