संदीप कुमार सिंह 24 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 5977 0 Hindi :: हिंदी
समय सभी के पास है,करिए नित उपयोग। जिससे सबका हो भला,और मिले अति भोग।। समय सभी के पास है,संचय करिए आप। रहे हालात ठीक तब,मिले नहीं अभिशाप।। समय सभी के पास है,सुन्दर करिए कर्म। आगे ही आगे बढ़ें,छोड़ें कभी न धर्म।। समय सभी के पास है,जो है अति अनमोल। करें पूर्ण जो काम को,वह पाते मधु बोल।। समय सभी के पास है,जीवन यह वरदान। सही मार्ग पर सब चलें,बनी रहे तब शान।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....