Disha Shah 10 Jun 2025 आलेख समाजिक #sucess #believe yourself #yo do it 5863 0 Hindi :: हिंदी
जब राहों में कांटे आएं, मन में निराशा छा जाए। न डरो तुम उन विघ्नों से, गिरकर भी उठना सीखो। असफलता एक सीढ़ी है, जीत की ओर ले जाती। हर गलती एक पाठ पढ़ाती, जो तुम्हें मजबूत बनाती। मुस्कुराओ, हर चुनौती पर, खुद पर रखो अटूट विश्वास। हर मुश्किल को तुम पार करोगे, बड़ी सफलता है तुम्हारे पास। आगे बढ़ो बिना रुके, निश्चय ही तुम कर सकते हो। अंदर है तुम्हारे वो शक्ति, जो हर सपना पूरा कर सकती हो। मुझे अपर विश्वास है तुम पर, तुम हो सक्षम, तुम हो महान। उठो, बढ़ो, और दिखा दो दुनिया को, तुम में है वो सब कुछ, जो बने तुम्हारी पहचान।