संदीप कुमार सिंह 10 Jun 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 6799 3 5 Hindi :: हिंदी
इच्छा शक्ति को मरने नहीं देंगे, अनमोल उपहार जग तुझे दे जायेंगे। सीने में दिल है और दिल में है अरमान। जब अरमान दिल में है तो वो चैन से रहने नहीं देगा। बेचैन करेगा इसलिए की तुम अपने अरमान पूरे करने की राह पर सतत चलने की कोशिश करो। और यह यथार्थ सत्य से अधिकतर भलीभांति परिचित हैं कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है। जब निष्क्रियता के झूठे फायदे किसी के भी दिमाग में बसता है तो वहीं से पतन होना आरम्भ हो जाता है। इसलिए निष्क्रियता को कभी भी हावी नहीं होने देना चाहिए। और सक्रियता के दामन को थामे हमें चलना चाहिए। तब वह दिन दूर नहीं होगी की सफलता हमारी कदम चूमेंगी। हमारा सुबह उठना एवम् दैनिक क्रियाओं से निवृत हो अपने कार्य में लग जाना सक्रियता का ही तो परिचय है। ठीक यही सक्रियता हम अपने विशेष कार्य को सिद्ध करने के लिए अपनाएं तो वह विशेष कार्य अवश्य ही सिद्ध होगा। इसलिए सक्रियता ही सफलता का द्वार है। भले कई बार परिणाम निराशाजनक ही क्यों न हो हमें हार नहीं माननी चाहिए। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत को सभी प्रकार से दिमागी मेहनत, शारीरिक मेहनत, युक्ति उपाय मेहनत का साथ लेकर करते रहना चाहिए। यह मनुज जन्म बड़े ही भटकने के बाद मिलता है। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
11 months ago
11 months ago
11 months ago
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....