Mohd meraj ansari 26 Sep 2023 कहानियाँ प्यार-महोब्बत प्यार में जिद, जिद्दी आशिक, इश्क में जिद, ऑनलाइन प्यार, पुराने दोस्त, कैरियर बर्बाद, मोहब्बत खोना, ब्लैकमेल 19208 0 Hindi :: हिंदी
रोहन और रिया दोनो बचपन से एक ही साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन एक दूसरे से कोई बोलचाल नही। बस इतनी सी पहचान थी एक दूसरे की कि दोनो एक दूसरे का नाम जानते थे। स्कूल में एक दूसरे पर कभी ध्यान नहीं गया और ना ही एक दूसरे को जानने की कभी जरूरत पड़ी। 12वीं की पढ़ाई पूरी हुई और आगे की पढ़ाई के लिए अलग अलग कॉलेज में चले गए। नए दोस्त बने और पढ़ाई में मन लगाया। लेकिन कॉलेज के दिनों में पढ़ाई हो कहां पाती है। मन भटकाने के बहुत से साधन उपलब्ध हो जाते हैं। और आजकल तो फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और न जाने कितने तरह के वेबसाइट और सोशल मीडिया एप्लीकेशंस आ गए हैं मन भटकाने में चार चांद लगाने के लिए। रोहन हॉस्टल में रहकर अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। दिन में कॉलेज और रात में सोशल मीडिया रोज का काम हो गया। पढ़ाई करने बैठे तो मोबाइल पर नोटिफिकेशन आ जाता और ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता फिर तो जब तक मोबाइल की बैटरी न डाउन हो जाए या इंसान की बैटरी डाउन होकर नींद न आने लगे तब तक किताब की ओर ध्यान जाता ही नही था सोशल मीडिया पर विडियोज देखते रहेंगे। फेसबुक की पढ़ाई करते करते किसी तरह पहला साल पूरा कर लिया। गर्मी की छुट्टियां हुई और दोस्तों ने घूमने का प्लान बनाया। रोहन भी उनके साथ गया। 10 दिन की ट्रिप में कई जगह घूमे फिरे। वापस आने के एक दिन पहले एक दोस्त ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया जो उसे फेसबुक पर मिली थी। सब उत्तेजित होकर पूछने लगे कि कैसे वो तुम्हारी गर्लफ्रेंड बनी तो उसने सारी कहानी बताई। पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज तो उसने एक्सेप्ट किया। फिर बातें शुरू हुईं और बातें करते करते प्यार हो गया और आज वो उसकी गर्लफ्रेंड है। सबके मन में लालसा जगी की लाश हमारी भी गर्लफ्रेंड हो। रोहन ने भी सोचा कि मैं भी फेसबुक पर किसी लड़की से दोस्ती करूंगा। ट्रिप से वापस आने के बाद रोहन ने फेसबुक पर लड़कियों की प्रोफाइल पर धड़ाधड़ फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। उसी लिस्ट में रिया की भी प्रोफाइल आ गई। रोहन ने देखा की ये तो मेरे पुराने स्कूल से पढ़ी हुई लड़की है। शायद मेरी जूनियर होगी सोचकर उसे रिक्वेस्ट भेज दिया। 2 दिन के बाद रिया ने रोहन की रिक्वेट एक्सेप्ट भी कर ली। लेकिन रोहन को बहुत खुशी नही हुई थी। वो किसी ऐसी लड़की से बात करना चाहता था जिसकी प्रोफाइल आकर्षक हो। लेकिन कोई ऐसी लड़की मिली ही नही। अंत में रोहन ने रिया को मेसेज किया– हेलो तुमने मेरे ही स्कूल से पढ़ाई किया हुआ है लेकिन मैं तुम्हे पहचानता नहीं हूं। बात की शुरुआत हुई और सवाल जवाब का सिलसिला जारी हुआ। दोनो ने एक दूसरे को पहचाना। फिर दोनो का बात करने का सिलसिला रोज का हो गया। ऐसी आदत पड़ी बात करने की कि बिना बात किए नींद ही नहीं आती थी। तुमने खाना खाया कि नही, अगर तुम नही खाओगे तो मैं भी नहीं खाऊंगा/खाऊंगी। दोस्ती और गहरी होती गई। फिर एक दिन रोहन ने रिया को प्रपोज कर दिया। रोहन तो फेसबुक पर गर्लफ्रेंड बनाने के इरादे से ही रहता था। लेकिन रिया का ऐसा कोई इरादा नहीं था। वो तो बस रोहन को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती थी। वैसे भी ज्यादातर ऐसा ही होता है। लड़की दोस्त समझ कर बात करती है और लड़का प्यार समझ बैठता है। इस कहानी में भी ऐसा ही दृश्य था। रोहन के प्रपोज करने पर रिया चौंक गई। रिया ने रोहन को समझाने की कोशिश की कि मैं तुम्हारे बारे में ऐसा नहीं सोचती हूं। तुम बस मेरे अच्छे दोस्त हो। हमारे बीच ऐसा कुछ नही है जैसा तुम समझ रहे हो। इस दोस्ती को दोस्ती ही रहने दो वरना बहुत परेशानी हो जायेगी। यह रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा और दोस्ती भी खत्म हो जाएगी। लेकिन रोहन तो ज़िद पर अड़ गया। कहने लगा कि अगर तुम मुझे नही मिली तो मैं जी नही पाऊंगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।प्लीज मेरा प्यार एक्सेप्ट कर लो। रिया के सामने गिड़गिड़ाने लगा। लेकिन रिया बस उसे समझाती रही कि रोहन ये गलत है। ऐसा नही हो सकता। अब रोहन को गुस्सा आने लगा तो उसने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू किया। कहने लगा कि मेरा प्यार स्वीकार करो वरना मैं खुदखुशी कर लूंगा। रिया को उसकी बातों से लगा की अब रोहन ज्यादा ही जज़्बाती हो गया है। अगर मैने अभी भी मना किया तो शायद जैसा कह रहा है वैसा कर लेगा। मेरी वजह से किसी की जान नही जानी चाहिए। डर कर रिया ने उसका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। सिलसिला जारी रहा और अब दोस्तों जैसी नही मोहब्बत भरी बातें होने लगीं। लेकिन अभी भी मोहब्बत केवल रोहन को ओर से था इसलिए वही रोमांटिक बातें करता था रिया केवल जवाब देती थी। कभी कभी कुछ ज्यादा ही बातें बढ़ जाती। अब रिया को इस रिश्ते से उलझन होने लगी थी। रिया ने ये सारी घटना अपनी एक सहेली को सुनाई तो सहेली ने रिया को समझाया कि ऐसा कभी नहीं होता। कभी भी कोई लड़का किसी लड़की के प्यार में जान नही देता। इसलिए डरो मत और उसे साफ साफ मना कर दो। कह दो कि तुम उससे प्यार नहीं करती और वो तुम्हारा पीछा छोड़ दे। रिया को सहेली का ये सुझाव पसंद आया और उसने ऐसा ही किया। रिया ने रोहन को कह दिया कि मैं तुमसे प्यार नहीं करती। इसलिए अब मैं ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ा सकती। अब तुम मेरा पीछा छोड़ दो। आज के बाद मुझे कभी मेसेज मत करना। रिया की इस बात को सुनकर रोहन का दिल टूट गया। रोहन ने रिया को फिर धमकाया कि मैं खुदखूशी कर लूंगा। लेकिन रिया ने उसे डांट दिया और कह दिया कि तुम ऐसा कुछ नही करोगे। और आज के बाद मुझसे संपर्क करने की कोई कोशिश मत करना। रोहन उसे समझाने लगा। उसे मनाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा, बहुत रिक्वेस्ट किया लेकिन रिया अपनी बात पर अड़ी रही। इस तरह दोनो का ब्रेकअप हो गया। रिया ने रोहन को कसम दिया कि तुम कुछ भी गलत काम नही करोगे और मुझे कभी मेसेज भी नही करोगे। उस दिन से रोहन ने रिया को कभी मेसेज नही किया। दिन गुजरे और रिया अपनी पढ़ाई में लग गई लेकिन रोहन रिया को अभी भी भुला नहीं पाया था। रिया की कसम के वजह से रोहन ने उसे कभी मेसेज तो नही किया लेकिन कभी अपने दिल से निकल भी नही पाया। कुछ समय बाद रिया की शादी किसी लड़के से हो गई और रोहन कुछ न कर सका। चाहता तो उसकी शादी में जाकर बवाल करके उसकी शादी भी तुड़वा सकता था लेकिन रिया तो उसे तब भी नही मिलती। रिया को दिल से चाहता था इसलिए उसकी कसम को तोड़ा नही और कुछ गलत काम भी नही किया। रिया की शादी हुई और वो अपने वैवाहिक जीवन में व्यस्त हो गई। रोहन जो रिया के लिए अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं देता था एग्जाम में फेल हो गया। ना उसे अपना प्यार मिला और न करियर बना। प्यार दोनों तरफ से होता है। ज़िद करके किसी का प्यार नही पाया जा सकता। कोशिश करो किसी के दिल में अपने लिए जगह बनाने की। अगर बन गई जगह तो बहुत अच्छी बात है वरना ज़िद कभी न करो। अपने करियर पर ध्यान दो। वरना दोनो से हाथ धो बैठोगे।
Mai electronics engineer hun aur private company me site engineer ki post par job karta hun. Mujhe s...