Disha Shah 23 May 2025 कविताएँ समाजिक #poem on believing in yourself #srujanee #dainikbhaskar#power of confidence #inspirational poetry for success 3207 0 Hindi :: हिंदी
आत्मविश्वास को बढ़ाओ आप, क्योंकि इससे होगी जीत नाप। छिपी है आप में वो काबिलियत, जो बदल दे हर एक हकीकत। तुलना औरों से क्यों करना? खुद को खुद में है परखना। झाँको अपने अंतरमन में, शक्ति है वहाँ हर क्षण में। जो चाहो वो कर सकते हो, सपनों को सच कर सकते हो। आत्मविश्वास ही असली ताकत है, जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। न डर, न शक, बस यक़ीन हो साथ, हर राह बनेगी, मिलेगा विश्वास का हाथ। तो अब खुद पर भरोसा जताओ, जीत की ओर कदम बढ़ाओ। क्योंकि आत्मविश्वास ही है वो चाबी, जिससे खुलेगी सफलता की प्यारी किताबी।