Rani Devi 24 Aug 2023 कविताएँ समाजिक सांची धूप काव्य, हिंदी कविता 8164 0 Hindi :: हिंदी
तीन रंग आज देखो यारो अंतरिक्ष में धूम मचाए पहले मंगलग्रह पे खिले थे आज चांद भी बैठा आंखें बिछाए। विश्व भी हैरान है यारो तीन रंग में कौन सा जादू छाया बिक्रम, प्रज्ञान को लेकर देखो भारत का चंद्रयान है आया नीला गगन भी आज देखो भारत की गौरवगाथा गाए चंद्रयान को देख के यारो आज चांद भी खूब मुस्काए अन्तरिक्ष में देखो यारो आज भारत ने इतिहास रचा है हिंदोस्तान का विज्यगान आज समस्त विश्व में बजा है हिंदोस्तान की चंदरक्रांति ने आज विजय धूम मचाई समस्त विश्व आज दे रहा भारत को खूब बधाई आज चांदनी भी देखो तीन रंग में रंगी है मिशन चंद्रयान ने देखो चांद की दूरी कम कर दी है सोमनाथ को दे दो यारो आज सारे खूब बधाई कसम खाई थी उसने यारो आज पूर्ण करके दिखलाई
Hindi Lecturer in Government school GSSS Karoa Himachal Pradesh....