Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

Kese btau me tumhe

Rajesh Kumar Sen Raj 22 Sep 2024 कविताएँ अन्य Shikshak ki mahima 15776 0 Hindi :: हिंदी

*कैसे बताऊं मैं तुम्हें*

कैसे बताऊं मैं तुम्हें 
गुरु मीत है प्रीत है 
जीवन का संगीत है 
मार्ग का प्रशस्त है
संघर्ष का शस्त्र हैं 
जिंदगी है बंदगी है 
रोशनी है ताजगी है 
कैसे बताऊं मैं तुम्हें 
गुरु जलता दीप है 
शीत की सुहानी धूप है 
आपका लक्ष्य उसका रूप है 
आम लोगों को वो कुरूप है 
हंसना उसका स्वरूप है 
परिणाम ही प्रसन्न रूप है 
कैसे बताऊं मैं तुम्हें 
गुरु सागर से साहिल है 
आपके ख्वाबों का मील है 
गुरु को ना कोई ढील है 
तुम्हारे लक्ष्य का नील है 
तुम्हारी आंखों में खुशियों की झील है 
मानो पक्षी तो चील है 
कैसे बताऊं मैं तुम्हें 
आराम उसे हराम है 
देखता सोचता तमाम है 
वह पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण ईशान है 
तुम्हारा रास्ता मंजिल उसकी पहचान है 
गुरु सुंदर साज है 
शिष्य का सरताज है 
अपना सब कुछ समर्पण आज है 
ज्ञान रुपी मेघ बरसाना  यही उसका राज है 
कैसे बताऊं मैं तुम्हें 
गुर मीत है प्रीत है जीवन का संगीत है।

राजेश कुमार सेन 
उच्च माध्यमिक शिक्षक 
शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: