Disha Shah 28 May 2025 कविताएँ समाजिक #Power of blessings #Give blessings #receive blessings #Do good get good #Importance of good deeds #Time is precious #use it wisely #Inspirational poem on kindness #Poem about doing good in life Blessings and #karma poem#sahitylive 3306 0 Hindi :: हिंदी
जितना आप दुआएं दोगे, उतनी ही दुआएं आप पाओगे। अभी समय है, मत गँवाओ, अच्छे कर्मों की राह अपनाओ। निंदा-चुगली से क्या होगा, समय का अपमान ही तो होगा। बोलो भला, सोचो नेक, यही है सच्चा जीवन-पथ एक। अभी जीवन है, यही वरदान, करो मदद, बनो इंसान। हर दिल में जब प्रेम बसाओ, सच मानो, खुद को ही पाओ। दुआओं की कोई कीमत नहीं, पर जीवन में उनकी कमी भी नहीं। कर भला, सोच सरल रखो, हर दिन को पूजा-सा समझो। जो बोओगे, वही मिलेगा, दुआ ही कल को रास्ता दिखाएगा।