Disha Shah 03 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #power of good karma do your best without expectations karma and success work hard stay humble results of hard work focus on actions not results patience and perseverance positive mindset and karma good deeds bring happiness consistency brings success 14161 0 Hindi :: हिंदी
आज जो भी कर रहे हो, उसका फल आज नहीं तो कल मिलेगा, ये प्रकृति का नियम है, जो बोओगे, वही एक दिन खिलेगा। इसलिए कर्म अच्छे करो, आलस को जीवन से दूर करो, हर दिन को संकल्प बना लो, हर पल को अवसर मान लो। कर्म करो, फल की चिंता मत करो, बस अपनी नीयत सच्ची रखो, अच्छाई को अपनाओ दिल से, हर हाल में ईमानदारी से चलो। यही कर्म तुम्हें सुख देगा, यही समृद्धि के द्वार खोलेगा, संघर्ष भले आज हो जीवन में, पर कल यही मेहनत रंग लाएगी थाम के। हर छोटा काम भी बड़ा होता है, जब उसे मन से निभाया जाए, इसलिए ठहरो मत, थको मत, बस कर्म की राह पर चलते जाएं।