Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बरसाती रंग

Santosh kumar koli ' अकेला' 29 Jul 2024 कविताएँ समाजिक बरसाती रंग 9285 0 Hindi :: हिंदी

तुंग श्रृंग पर गिरे, 
निरंक बादल बगुले से। 
फाहे से धवल, 
निखरे- निखरे धुले -धुले से। 
दुग्ध फेन में, 
उठते- गिरते बुलबुले से। 
उबले हुए से चावल, 
बिन मांड के खुले -खुले से। 
झर, झर- झर झर रहे, 
समाॅं हुई खा़मोश। 
मेघ ने मही नायिका को, 
ले लिया आगोश। 
पक्षी मस्ती से कुरियाल रहे, 
फुदकने की सोच रहा, झाड़ी से ख़रगोश। 
परनाले अभी थमे नहीं, 
थमा खरर- खरर का जोश। 
काली, नीली चुनरी पर, 
सतरंगी आभा छाई। 
पुनः रास्ता पकड़ रहे, 
ठहरे हुए राही। 
अंबुद, अंबर की धरती पर, 
दीख रही परछाईं। 
शीकर से रश्मि झाॅंक रही, 
चरिंदे ले रहे अंगड़ाई।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: