Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जज़्बे की जीत

Santosh kumar koli ' अकेला' 01 Feb 2026 कविताएँ समाजिक जज़्बे की जीत 1866 0 Hindi :: हिंदी

आती है तो आने दो, 
आना उनका काम। 
कसकर बांँध लो मुट्ठी में, 
क़दम लहरों के वाम। 
बन लहरी लहरों को, 
अपने कर लो नाम। 
हारा कहलाए बेचारा, 
चल वाम, करे सलाम अवाम। 

कितना ही तीक्ष्ण, भीष्ण हो, 
तूफ़ानों से मिलाओ आंँख। 
जीत की ज़िद करो, 
लगाओ हौसलों की पाँख। 
नियति के नज़ारे को, 
रोमांच झांँके से झांँक। 
छाती पर झंडा गाड़, 
दे प्रबल, सलीम हाँक। 

सफ़र में होगा सामना, 
सैलाबों पर करो वार। 
निमिषांतर में हार हारेगी, 
जीत की होगी जयकार। 
खुद का जीवन खुद जियो, 
खुद के हाथ खुद की पतवार। 
मल्लाह, मांँझी की आस छोड़ो, 
तैरकर दरिया करो पार।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: