Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कोयलांचल

Kishor Kumar Bhardwaj 23 Jun 2026 कविताएँ समाजिक कोयलांचल 135 0 Hindi :: हिंदी

#कोयलांचल
वह भी क्या दिन थे जब भूगर्भ में जाते थे...
जब हाथों में लाठी, पैरों में भारी जूते होते थे,
सर पर हेलमेट, कमर में टॉर्च की बैटरी बंधी होती थी...
पॉलीथिन में लिपटी छोटी सी मैप के सहारे,
हजारों सीढ़ियाँ उतरकर अंधेरी राहों में,
किलोमीटरों का सफर तय कर उत्पादन स्थल तक जाते थे...
ऊपर की दुनिया से कट जाते थे जब नीचे उतरते थे,
पत्थरों की छत और कोयले की दीवारों के बीच,
साथियों के भरोसे हर कदम बढ़ाते थे...
वह बारूद का धमाका,
वह ड्रिल मशीन की गूंज,
वह कोयले की कड़कड़ाहट,
आज भी कानों में गूंज जाती है...
कभी अचानक छत से गिरता पत्थर डराता था,
कभी भूजल का तेज बहाव रास्ता रोक जाता था,
कभी गैस की हल्की आहट भी सचेत कर जाती थी,
फिर भी हिम्मत से हर खतरे को मुस्कुराकर हराते थे...
पसीने से लथपथ, कोल डस्ट से काला चेहरा लेकर,
जब शिफ्ट खत्म कर बाहर आते थे,
सूरज की रोशनी भी नई लगती थी,
और खुली हवा को फिर से महसूस कर पाते थे...
वह कैंटीन की चाय,
वह साथियों की हंसी,
वह शिफ्ट बदलने की आवाज,
वह सीटी और सायरन की पहचान...
आज मशीनें बदल गईं, तरीके बदल गए,
पर वो जज्बा, वो दोस्ती, वो अपनापन कहाँ मिलता है...
कोयले की काली दुनिया में भी,
रिश्तों का उजाला बसता था...
वह भी क्या दिन थे जब भूगर्भ में जाते थे...
धरती की गोद में उतरकर,
देश की ऊर्जा का भविष्य बनाते थे...
✍🏼 K_bhardwaj

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: