Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

महाराज का वादा

Aniket 30 Mar 2023 आलेख हास्य-व्यंग # Aadarsh Shiksha Institute #Delhi Aadarsh Nagar 15626 0 Hindi :: हिंदी

हास्य कथा- महाराज अकबर, बीरबल के हाजिरजवाबी के कायल थे। बीरबल जी बहुत ही होशियार और अक्लमंद थे। वे अच्छी तरह से जानते थे कि कौन सा कार्य किस समय मे और किस ढंग से किया जाना चाहिए।

    एक बार महाराज अकबर ने बीरबल जी को एक कार्य के बाद इनाम देने का एलान किया था। लेकिन महाराज अकबर उस बात को भूल गए थे। बहुत दिन हो गए लेकिन बीरबल को वह इनाम नहीं मिल सका।

अब  बीरबल जी उलझन में पड़ गए कि यह बात आखिर राजा अकबर को याद कैसे दिलाएं।

एक दिन राजा अकबर और बीरबल शाम को कहीं घूमने के लिए निकले, वे टहलते टहलते एक ऐसी जगह पर पहुंच गए जहाँ पर कुछ ऊंट अपने झुंड और कुछ आदमियों के साथ ठहरे हुए थे।

बीरबल और राजा अकबर वहीं बैठ गए थोड़ी देर और बातें करने लगे.

   तभी महाराज अकबर के मन मे ऊंटों को देखकर एक सवाल आया तो उन्होंने बीरबल से पूछ लिया। सवाल था, ” बीरबल यह बताओ कि ऊंटों की गर्दन मुड़ी हुई क्यो होती है?”

तब बीरबल ने मन मे सोचा, यही मौका है जब मैं महाराज को उनकी भूली हुई बात को याद दिला सकता हूँ। तब बीरबल बोले, ” महाराज! यह ऊंट भी पहले राजा हुए करता था।

Hasya Kahaniyan Moral Part- फिर एक बार यह किसी से वादा कर के भूल गया औऱ भगवान जी ने इसे राजा से ऊंट बना दिया और इसकी गर्दन भी ऐसी टेडी कर दी।

तब से यह ऐसे ही पृथ्वी पर अपने इस रुप मे ही विचरण कर रहा है। “

  बीरबल के ऐसा कहने पर महाराज अकबर को भी अपनी कही हुई बात याद आई और उन्होंने बीरबल से कहा, ” जल्द से महल चलो। एक आवश्यक कार्य है।”

महाराज जल्द से बीरबल को महल ले गए और पूरे दरबार के सामने बीरबल को सम्मानित करते हुए उनकी इनाम राशि बीरबल को सौंप दी। अंत मे महाराज बोले,

” बीरबल अब तो मेरी गर्दन टेडी नहीं होगी न!”

  सब हंसने लगे । और अकबर ने बीरबल को गले से लगा लिया।

सीख | अपनी कहीं गयी बातों और वादों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए

लेखिका : वीना शर्मा By : आदर्श शिक्षा इंस्टीट्यूट

Note : अगर आपको यह है लेख पसंद आया हो तो प्यारा सा कमेंट और हमें फॉलो करना ना भूलें हम हर रोज आप तक एक प्यारा सा लेख हर रोज पहुंचाएंगे 
   धन्यवाद 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: