Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

साहित्य लाइव पर रचनाएँ (कहानी, कविता, गज़ल, शायरी, लेख उपनयास, इत्यादि) लिख कर पैसे कैसे कमाए?

क्या है साहित्य लाइव के पैसे कमाने के लिए नियम एवं शर्तें?


साहित्य लाइव एक ऐसा मंच है जो निरंतर नए उभरते लेखक और कवियों के संपूर्ण विकास हेतु आधुनिक तकनीक के साथ पिछले सात सालों से कार्यत है। इसके लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, लेख प्रकाशन, ऑनलाइन-पत्रिका, कवी-सम्मलेन, इत्यादि का आयोजन करता रहता है। सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि साहित्य लाइव रचियताओं को उनकी रचनाओं को देश और दुनिया के कौन-कौन तक पहुँचाने के लिए साहित्य लाइव मोबाइल एप्प एवं साहित्य डॉट कॉम वेबसाइट पर निशुल्क लेख प्रकाशित करता है। जिसके माध्यम से प्रत्येक रचयिता को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है। रचनाकार अपनी सभी रचनाओं को अपने परिचय, फोटो, पत्ता, व्यवसाय, सोशल-मीडिया लिंक्स, प्रमाण-पत्र इत्यादि मात्र एक लिंक द्वारा देश-दुनिया तक पहुँचा सकता है।


इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साहित्य लाइव ने एक अनोखी पहल की है, जिसके माध्यम से अब रचयिताओं को अपनी स्वरचित रचनाओं पर धन राशि दी जा रही है। फ़िलहाल साहित्य लाइव दो प्रकार से धन राशि प्रदान करता है:-

1. मासिक प्रतियोगिता द्वारा

2. रचना लिखने पर


1. साहित्य लाइव मासिक प्रतियोगिता

यह कोई सामान्य प्रतियोगिता नहीं है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। साहित्य लाइव की वेबसाइट और साहित्य लाइव मोबाइल एप्प पर पंजीकृत सभी रचियता स्वत इसमें शामिल कर लिए जाते हैं। प्रत्येक माह की एक तारीख को अंतिम माह के सबसे लोकप्रिय रचनाओं के रचनाकारों को विजेता घोषित किया जाता है, और उनको साहित्य लाइव वॉलेट द्वारा विजेता धन राशि उनके खाते में जमा कर दी जाती है।


2. रचना लिखने पर धनराशि

जैसा की आप सभी जानते है कि साहित्य लाइव का प्राथमिक उद्देशय रचनाकारों को अधिक से अधिक बेहतरीन रचनाये लिखने के लिए प्रेरित करना है। लेकिन प्रतियोगिताओं के माधयम से हम सभी रचनाकारों को प्रोत्सान नहीं दे सकते है। इसलिए साहित्य लाइव परिवार ने एक और अनोखी पहल की है, जिसमे रचनाकार को उसकी हर एक रचना पर धन राशि प्रदान की जाती है। साथ में पाठक वर्ग का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसलिए अधिक पढ़ी और शेयर की गयी रचनाओं को अधिक धन राशि मिलती है। ताकि रचनाकार और अधिक बेहरीन रचना लिखें। आपकी रचनाओं के आधार पर हर रोज साहित्य लाइव आपके साहित्य लाइव डिजिटल वॉलेट में पैसे जमा करता रहता है। जिसे आप अपने बैंक अकाउंट में Google Pay, PhonePe, UPI या Bank Transfer द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।


साहित्य लाइव का प्रयास है, कि रचनाकारों को अच्छी गुणवत्ता और उत्तम लेख लिखने के लिए प्रेरित करना है तथा रचनाकारों को सहयोग राशि प्रदान करना है। इसके लिए साहित्य लाइव परिवार द्वारा कुछ नियम एवं शर्तें लागु की है। जो निम्न प्रकार से है:-

1. साहित्य लाइव पर प्रकाशित होने वाली रचनाएं सिर्फ स्वरचित होनी चाहिए। दूसरे स्रोतों से चुराई गई रचनाएं अस्वीकार्य होंगी।

2. रचनाएं किसी विशेष धर्म, जाति, लिंग पर कटाक्ष नहीं करनी चाहिए। सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों का पालन करते हुए रचनाओं का प्रचार किया जाएगा।

3. रचनाओं की प्रतिलिपि की शुद्धता और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। विवेचना के बिना, व्याकरणिक त्रुटियों से भरी रचनाएं स्वीकार नहीं की जाएगी।

4. रोबोट या AI द्वारा लिखे गए लेखों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

5. प्रकाशन के लिए रचनाएं दो लाइन से अधिक की होनी चाहिए। लेकिन सहयोग राशि मात्र तीन सौ से अधिक शब्दों वाली रचनाओं पर ही दी जाएगी।

6. रचना की शुद्धि एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


अगर किसी भी रचनाकार द्वारा उपरोक्त बताए गए नियम एवं शर्तों का उलंखन किया जाता है, तो साहित्य लाइव उस रचनाकार का Digital Wallet और साहित्य लाइव अकाउंट को बिना किसी आगामी सूचना के स्थायी निलंबित करने का अधिकार रखता है। एक बार स्थायी निलंबन के बाद किसी भी शर्त पर अकाउंट को दोबार से शुरू नहीं किया जायेगा एवं न ही वह रचनाकार अन्य कोई दूसरा अकॉउंट बना सकेगा। इसलिए हमारा सुझाव है कि साहित्य लाइव के नियम और शर्तों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। रचनाकारों एवं पाठकों के हितों को ध्यान में रखते हुए, साहीत्य लाइव समय समय पर अनेखो कदम उठता रहता है और जिसके कारण नियम एवं शर्तों में भी बदलाव होते रहते है। इसलिए नए अपडेटसआप समय-समय पर साहित्य लाइव वेबसाइट को जरूर विजिट करते रहें।

अवश्य पढ़ें:- About Us | Terms and Conditions | Privacy Policy | Publication Rules | Copyright | Cancellation | Contact Us


पाठक के मन और लेखक की कलम को प्रोत्साहन देने के लिए साहित्य लाइव समय-समय पर अनेकों पहल करता रहेगा। आप सभी अपना प्यार एवं सहयोग ऐसे ही बनाये रखें।


धन्यवाद!

आपका अपना साहित्य लाइव परिवार 

Join Us: