संदीप कुमार सिंह 21 May 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 5637 0 Hindi :: हिंदी
जाति के अंग्रेजी शब्द Caste की उत्पत्ति शब्द ’Casta’ (कास्टा) से हुई है जिसका आठ है समूह, प्रजाति या नस्ल। अर्थात जाति एक ऐसी समूह का बोध कराती है जो नस्ल, प्रजाति अथवा जन्म पर आधारित हो। जाति का अर्थ बताते हुए रिजले ने कहा है कि "जाति ऐसे परिवार समूह का संघर्ष है जिनका एक सामान्य नाम हो, जो अपने को एक ही पूर्वज का वंशज मानते हों, जो अपने पैतृक व्यवसाय को ग्रहण करते हों और बुजुर्गों के विचार में एक समरूप समुदाय का निर्माण करते हों।" एण्डरसन और पार्कर का कहना कि ”जाति सामाजिक वर्ग संगठन का वह कठोरतम रूप है जहां व्यक्ति की स्तिथि,उसके वंश तथा जन्म द्वारा निश्चित होती है। इस प्रकार जाति ऐसे लोगों का या परिवारों का समूह है जो अपने को एक ही पूर्वजों का वंशज मानते। कूले का कहना है कि”जब एक वर्ग लगभग पूर्णतया वंशानुक्रम पर आधारित होता है तब हम उसे जाति कहते हैं। केतकर का कहना की”जाति एक समुदाय है जिसके सदस्य वही होते हैं जो इसमें जन्म लेते हैं। ये सदस्य अपने सामाजिक नियमों के आधार पर अपने समुदाय से बाहर विवाह नहीं कर सकते। इन परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि जाति ऐसों लोगों और परिवारों का समूह होता है जो अपने को एक ही पूर्वज का वंश मानते हैं ओर अपने सदस्यों को खान_पान, व्यवसाय, विवाह तथा सामाजिक सम्पर्क संबंधी नियमों व प्रतिबंधों का पालन करने पर विवश करते हैं। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....