Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भारत देश विकास की प्रक्रिया से गुजर रहा है

संदीप कुमार सिंह 17 Jun 2023 आलेख समाजिक पहल से विकास, भलाई के लिए, दोष मढ़ने से, उपदेश देने से, सकारात्मक प्रभाव, बहुत ही कारगर, विकास के प्रति सजग, अतुलनीय सेवा, खुद के लिए तैयार, अवसर वापस चला जायेगा, बेहूदा काम किया जाता 5630 0 Hindi :: हिंदी

पहल से विकास के दुनिया को अधिक से अधिक सुंदर और भव्य बनाया जा सकता है।
अगर खुद ही आगे आएं अच्छे कामों के लिए, समाज की भलाई के लिए तो दूसरे लोगों के ऊपर खुद ही एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

उपदेश देने से अच्छा है की उस उपदेश को स्वयं ही पालन करें उसके बाद जो किसी को समझाते हैं तो यह तरीका बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। इसलिए विकास के प्रति सजग रह कर और विकास को बढ़ाते हुए हम समाज और देश का अतुलनीय सेवा करते हैं। 

सारा दोष सरकार के ही ऊपर मढ़ने से कुछ मिलने वाला नहीं है। जब आप खुद से खुद के लिए तैयार नहीं रहेंगे तो आया हुआ अवसर वापस चला जायेगा। सब लोग कहते हैं भारत अभी पूर्ण विकसित देश नहीं हुआ है। हां भारत देश विकास की प्रक्रिया से गुजर रहा है। 

तो भारत को पूर्ण विकसित देश बनाने के लिए जनता को भी एक सफल पहल करने की जरुरत है। कहीं कहीं जनता के द्वारा ही सरकार द्वारा बनाई गई सड़क पर अतिक्रमण के साथ_साथ तोड़ने तथा खराब करने का भी बेहूदा काम किया जाता है। 

अब सड़क तो हमलोगों के लिए ही बनवाया गया है। तो हमें सड़क की तो देखभाल बढ़िया से करना चाहिए तथा उसका फायदा जी भरकर लेना चाहिए। इसी तरह से बिजली की भी चोरी लोग करते हैं तो यह अपना ही नुकसान करना होता है।

 जो तरीका है उस तरीका का पालन कर बिजली लेना चाहिए।इस तरह से देखते हैं कि बढ़िया पहल करने के बजाय लोग भ्रष्ट होते जा रहें। ऐसी स्तिथि रहेगी तो पूर्ण विकास करना सम्भव नहीं है। जैसे की आजकल हरेक जगह भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। 

तो विकास की गाड़ी बढ़ाने एवं इसका आनंद लेने के लिए हम सबको भ्रष्ट नीति को त्यागकर एक अच्छी पहल से आगे आना चाहिए। और एक नजीर बन जन_जन में यह भावना फैलानी चाहिए। 

तभी तो एक दिन हम लोगों का सुनहरा सपना पूर्ण होगा और भारत पूर्ण विकसित देश की सूची में आ जायेगा। जिस से भारत के आन_बान_शान का पूरे विश्व में चर्चा होगा।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)
बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: