yashoda 25 Jul 2023 आलेख धार्मिक 9247 0 Hindi :: हिंदी
राम नाम जपने वाला तीनो शक्तियों को प्राप्त कर लेता है।मणी का मूल्य सब्जी बेचने वाला नही लगा सकता,उसका मूल्य तो जौहरी ही लगा सकता है। र, सूर्य की शक्ति रखता है।आ, अग्नि की शक्ति रखता है। म, चन्द्रमा की शक्ति रखता है। सूर्य ज्ञान उत्पन्न करता है। अग्नि, पाप का नाश करती है। चन्द्रमा अमरता प्रदान करता है।जब मनुष्य ठीक होता है तब सोचता है मुझे किसी की जरुरत नही, व्याधियों से खिरने के बाद उसे सारी चीजों का ज्ञान हो जाता है। भगवान को ना मानने वाले भी राम नाम जपने लगते है।राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट,अन्तकाल पछतायेगा जब प्राण जायेंगें छूट। यशोदा