संदीप कुमार सिंह 21 May 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित मे है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगे। 5999 0 Hindi :: हिंदी
मृत्यु दर पर कार्य _स्थल के साथ_साथ निवास स्थान का भी प्रभाव पड़ता है। भारत के बड़े_बड़े औद्योगिक केन्द्रों के अधिकांश श्रमिक गंदी बस्तियों में निवास करते हैं। इन बस्तियों में सफाई, मलमूत्र की निकासी, शुद्ध पेयजल, प्रकाश आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधकार और नमी से युक्त एक_एक कमरे में कई _कई परिवार रहते हैं। कोलकाता, बम्बई, दिल्ली, मद्रास तथा कानपुर सरीखे महानगरों में लाखों व्यक्ति फुटफाथ पर सोते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतीहर मजदूर कच्चे मकानों या झोपड़ियों में गुजर बसर करते हैं। गन्दे निवास स्थल का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अतः मरणशीलता का स्तर बढ़ जाता है। लगभग सभी अल्पविकसित देशों में जनसंख्या के स्वल्प भाग के पास ही स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक मकान उपलब्ध है। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह ✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....