Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सपनों की परी-एक रात ख्वाब में

Samar Singh 25 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत सपने में जो देखा, वो बड़ा खूबसूरत था, आँख खुली दिल टूट गया। 7493 0 Hindi :: हिंदी

एक रात ख्वाब में, 
मैंने देखा एक परी। 
आसमाँ में बादलों से, 
आके जमीं पर उतरी। 

गुलाबी चेहरा, केश काले, 
हाथ में पकड़ रखी थी जादू की छड़ी। 
मैं उसको देखता जा रहा था,
अचानक उसकी नजर मुझ पर पड़ी।। 

एक पल के लिए, 
दिख रही थी काफी डरी। 
एक रात ख्वाब में, 
मैंने देखा एक परी।। 

वह मुझे ले गयी एक मंदिर,
उसके चारों ओर था समुंदर, 
हम दोनों गए उसके अंदर। 

देखा परी की सूरत चमक रहा था, 
सामने देवता की मूरत दमक रहा था। 

उसने कहा माँग लीजिये अपनी मुराद, 
मैं सोचा, मुझे नहीं चाहिए आपसे आजादी। 
मैंने माँगा हे! देवता, 
यह परी बन जाए मेरी शहजादी। 
अचानक क्या हुआ, 
उड़ने लगी वह स्वर्ण नगरी। 
एक रात ख्वाब में, 
मैंने देखा एक परी।। 

एक पल में हुई हलचल, 
नींद गई मचल, 
ये दस्तक देकर किसने, 
जिंदगी में कोहराम मचा दिया। 
ये किसने मेरे सोये हुए, 
सारे अरमानों को नचा दिया। 

अब न ख्वाब आते हैं न सपना,
न परी जैसा कोई अपना। 
आज तक भूल नहीं पाया, 
उसकी आँखें नीली गहरी, 
एक रात ख्वाब में, 
मैंने देखा एक परी।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: