Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पंचायती राज व्यवस्था

संदीप कुमार सिंह 26 May 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 4196 0 Hindi :: हिंदी

पंचायती राज व्यवस्था ने हमारे लोकतंत्रीय राजनीतिक ढांचे में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को प्राप्त करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक _आर्थिक विकास की गति में तीव्रता आई है। विकास के प्रयास में लोगों कि सहभागिता बढ़ रही है। इस प्रकार इस व्यवस्था ने स्वशासन की प्रक्रिया में लोगों को पूरी तरह लगा दिया है। ग्राम संबंधी निर्णय की प्रक्रिया में कमजोर वर्गों की सहभागिता को कानूनी तौर पर सुनिश्चित किया गया है। इसने पंचायती राज के सामाजिक आधार को बढ़ावा दिया है। महिलाओं की समस्याओं को उजागर करने के लिए आरक्षण के माध्यम से उनका सशक्तिकरण किया गया। आरक्षण ने पंचायतों को ग्राम समुदाय का अधिक सटीक प्रतिनिधि बना दिया है। समाज के कमजोर वर्गों को ग्राम पंचायत के कार्यकलापों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया के लिए यह आवश्यक है कि समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी भागीदारी निश्चित करें और निर्णय करने की भूमिका में भाग लें।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)
बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: