Preeti singh 08 May 2023 आलेख राजनितिक भाजपा सरकार क्यों अगली बार 14057 0 Hindi :: हिंदी
हमारे देश में चुनाव एक ऐसा विषय है जिसे लेकर घरों चौराहों जहां भी जनसमूह हो वहां चुनाव का मुद्दा छिण ही जाता है क्या बूढ़े क्या बच्चे नौजवान पुरुष महिलाएं सभी इस मुद्दे पर अपने अपने विचार प्रस्तुत कर ही देते हैं लेकिन जब भी किसी भी देश में जहां प्रजातंत्र हो वहां चुनाव में प्रजा का जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यदि जनता जागरूक नहीं है तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है कुछ पार्टियां चुनाव में सिर्फ जाति क्षेत्र समुदाय धर्म की राजनीति करते हैं जहां प्रत्याशी को उसकी काबिलियत को नहीं बल्कि उसकी जाति उसके झूठे वादे और अपने निजी स्वार्थ को ही जनता चुनती है लेकिन बीते कुछ वर्षों में हमारी जनता ने इन सभी अंधविश्वासों और लालच को छोड़ते हुए देश के भविष्य के बारे में सोचा और हमारी वर्तमान भाजपा सरकार प्रत्याशी माननीय मोदी जी को चुना और उनके देश हित कार्यों की सराहना भी की लोकप्रियता उनकी लोकप्रियता अपने ही देश में नहीं अपितु दूसरे देशों में भी आकाश को चूमता हुआ दिखाई दिया वही कुछ वर्ग के लोग महंगाई को लेकर सरकार से बहुत ही नाराज हुए आम आदमी की स्थिति बहुत ही हिल गई ऐसे में एक प्रश्न उठता है कि नेता कैसा हो जो जनता के बारे में सोचें या देश के प्रगति के बारे में तो मोदी जी के कार्यों को देखते हुए ऐसा लगता है कि देश की जो स्थिति मोदी सरकार से पहले थी उससे देश की सुरक्षा व्यवस्था देश की जीडीपी और राजनीति के संपूर्ण रूप को एक सपने जैसी सफलता मिली हालांकि बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दे सामने खड़े हैं लेकिन अब ऐसे में सोचना यह है कि आगामी प्रत्याशी कौन हो जो सभी मुद्दों पर एक समान कार्य करें तो पिछली सरकारों को देखते हुए एक निष्कर्ष निकलता है कि जनता के सामने वर्तमान सरकार से खुश हो या नाराज हो इससे बेहतर विकल्प की बहुत बड़ी कमी है जिसे वर्तमान सरकार ही कुछ सुधार कर पूरा कर सकती है जनता कुछ चीजों से समझौता करें और सरकार अपनी नीतियों पर विचार तो आगामी चुनाव के पश्चात देश की एक सुदृढ़ और संतोषजनक तस्वीर सामने आ सकती है
धन्यवाद!
Preeti singh..