Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जनता अपना कर्तव्य निभायेगी एक

Jitendra Sharma 25 May 2023 आलेख हास्य-व्यंग जनता अपना कर्तव्य निभायेगी, मोदी जी, नई संसद, सेन्ट्रल वइस्ट्रआ, PM Modi, Jitendra Sharma 16756 2 5 Hindi :: हिंदी

व्यंग- जनता अपना कर्तव्य निभायेगी!

कर्नाटक की विजय के बाद कई दिन का जो नाटक शुरू हुआ उसे किसी प्रकार निपटा कर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल आनंद की ऐसी अनुभूति कर रहे थे मानो 2024 से पहले ही मोदी जी को निपटा दिया हो। कुछ नेताऔं ने तो नया कुर्ता अचकन सिलाकर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने की सुखद अनुभूति का भी आनंद लेना शुरू कर दिया था। किंतु वाह रे निर्दयी मोदी! तुझे इन बेचारे विपक्षी नेताओं का क्षणिक आनन्द भी रास न आया।

इन्हें चिढ़ाने-खिजाने के लिये जापान जा पहूंचा और वहां अमेरिका के राष्ट्रपति पर कोई टोटका करके वो सब कराया जो कभी नहीं हुआ। अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय व्यक्ति कहे, यह तो बिना जादु के सम्भव ही नहीं। फिर वो पापुआ- न्यू गिनी का राष्ट्रपति --------- उसने तो प्रधानमंत्री के पैर छूकर जैसे भारत की सारी विपक्षी पार्टियों की आशाओं पर तुषारापात ही कर दिया। बेचारों का इतना अपमान कि मानो---- खैर छोड़ो! बेचारी विपक्षी पार्टियां। और आस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री। उसके शब्दों ने तो इन बेचारों विपक्षी नेताओं के मुंह और पेट पर मुक्का क्या लात मार दी।

और अब भव्य संसद भवन! बेचारे विपक्षी समझ नहीं पा रहे कि रोयें या गायें। 2024 के चुनाव की सारी सम्भावना समाप्त नजर आ रही हैं। जिसे वे मोदी महल कह रहे थे, उसके श्रीगणेश में कैसे जाये। सम्राटों की तरह हाथ में राजदण्ड धारण किये हुए मोदी को कैसे सहन करें। कोई अच्छा सा बहाना भी तो नहीं मिल रहा। राष्ट्रपति का अपमान बताना शुरू किया किन्तु मामला जम नहीं रहा। जनता विश्वास करने को तैयार नही। 
कुछ लोगों के व्यक्तव्य तो आग में घी का काम कर रहे हैं और घृणा व इर्ष्या की अग्नि इन बेचारों को जलाये जा रही है।
अनेक विद्वानों का मत है कि यदि ये लोग बहिष्कार और विरोध के नाम पर धमाचौकड़ी न मचाये होते तो राष्ट्रभक्त लोगों को संशय होता कि कहीं मोदीजी के इस कार्य में कोई खामी तो नहीं रह गई है।

निवेदन-(कवित्त)
प्रिय बहिष्कार वादी बीस पार्टियों के कर्णधारों, 
मोदी की उपस्थिति से अपनी चमक खो चुके सितारों।
वादा करो कि अपने पूर्ण बहिष्कार के वादे को निभाओगे,
चाहे कुछ भी हो जाय इस नई संसद में कभी नहीं जाओगे।

यदि आपने वादा नही निभाया तो जनता अपना कर्तव्य निभायेगी।
आप पुनः जीतकर नई संसद में न जा पाये, ऐसा कारनामा दिखायेगी।

इति।
नमस्कार
जय हिन्द।

Comments & Reviews

Jitendra Sharma
Jitendra Sharma सुन्दर

3 years ago

Like • Reply

Jitendra Sharma
Jitendra Sharma Good

3 years ago

Like • Reply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

छेड़ते हुए लड़के ने लड़की से कहा- तुम कितनी सुन्दर हो तुम्हारी आँखे तो ऐसी हैं जैसे समुन्दर हो तम्हारे होठ लाल ऐसे हैं जैसे चुकन्दर ह� read more >>
हमारे देश में बहुत से महापुरुष हुए, बहुत से नेता हुए जिन्होने देश के लिये अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये, सिर्फ देश की एकता व अखण्डता क� read more >>
किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: