Disha Shah 14 Jun 2025 आलेख धार्मिक #motivation #you do it #you are power ful #god child #you do it 14893 0 Hindi :: हिंदी
तुम सर्वशक्तिमान हो, यह मत भूलो, तुम परमात्मा का अंश हो, खुद को समझो। जो चाहो तुम पा सकते हो, बस खुद पर यक़ीन रखो, तुम कर सकते हो। तुम अद्भुत हो, अनमोल हो, संभावनाओं से भरपूर हो , एक कमाल हो। नामुमकिन कुछ भी नहीं इस दुनिया में, तुम कर सकते हो , क्यों कि तुम में है वो बात । आसान है सब, जब विश्वास साथ हो, तुम्हारे भीतर ही छुपा ब्रह्म का प्रकाश हो। खुद को कभी भी कम मत आंकना, अपनी आत्मा को कमजोर मत जानना। हर इंसान में होती है कुछ बात, जो उसे बनाती है सबसे खास सौगात। जिसे रचा है परमात्मा ने प्यार से, वो आम नहीं हो सकता इस संसार से।