संदीप कुमार सिंह 19 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 6755 0 Hindi :: हिंदी
लिखिए नूतन वर्ष में, प्रेम भरा संदेश। रहे वर्ष खुशियों भरा,ताकत मिले अशेष।। लिखिए नूतन वर्ष में, मधुर मधुर उदगार। देश और आगे बढ़े, आपस में हो प्यार।। लिखिए नूतन वर्ष में,जीवन का सब सार। मिले भक्ति से शक्ति है,प्रभु कर दे उपकार।। लिखिए नूतन वर्ष में,लोक लाभ का ज्ञान। मिले सदा आशीष तब,सबकी बन कर जान।। लिखिए नूतन वर्ष में, मेल भरा पैगाम। रहे खिला संसार यह, जन जन को हो काम।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....