Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बेटे भी तो तोड़ते हैं उम्मीद का धागा

Pooja Singh 30 Mar 2023 गीत समाजिक #बेटे भी तो तोड़ते हैं उम्मीद का धागा #पूजा सिंह के गीत #पूजा सिंह की गजल #पूजा सिंह पूजा #याहू #गूगल #बिंग #Google#Yahoo#Bing 9556 0 Hindi :: हिंदी

युग युग है गाता यहां नारी का गुणगान|
बेटा बेटी में भेद नहीं बेटी भी इंसान ||

बेटे भी तो तोड़ते हैं उम्मीद का धागा|
श्री राम के दर पर बेटी क्यों नहीं मांगा|

तूने कितना है खुशियों की खातिर पाप किया|
तूने कितना है बेटे की खातिर जाप किया|
प्रभु की खिदमत में ना हो भूल से नागा|
श्री राम के दर्पण बेटी क्यों नहीं मांगा|

मांगा नहीं ईश्वर से बेटी तुझे बदनाम करेगी
सोचा नहीं तूने कभी बेटी भी तेरा नाम करेगी|
बेटियां भी जोड़ती हैं उम्मीद का धागा |
श्री राम के दर पर बेटी क्यों नहीं मांगा|

धन्य है धरती जहां मेरा ने जन्म लिया|
धन्य है वह मां जिसने मीरा को जन्म दिया|
प्रभु के भक्ति में डूबी प्रेम गोपाल से लागा |
श्री राम के दर पे बेटी क्यों नहीं मांगा |
 
नारी के बिना युग की लीलाएं हैं अधूरी |
बेटी के बिना मातु की गोदी भी अधूरी |
धन्य हैं 'पूजा' जन्म से कर्म है जागा |
श्री राम के दर पे बेटी क्यों नहीं मांगा |
 
स्वरचित 
लेखिका -पूजा सिंह "पूजा"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: