Kalindri pal 01 Jun 2023 गीत धार्मिक अ 8043 0 Hindi :: हिंदी
मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2, भोले तेरी महिमा है सबसे अपार हो। एक बार जब पार्वती ने तुमसे गुस्सा किया है, पर्वत पर न रहने खातिर तुमसे हठ किया है । पार्वती मनाने खातिर किया है करार हो, लंका में भवन बने कर दिया प्रचार हो। मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2, भोले तेरी महिमा है सबसे अपार हो । भोले ने लंका में देखो कैसा महल बनाया, महल को देखके पार्वती का कितना मन हर्षाया । पार्वती के मन में है कितनी बहार हो, महल में लागेंगे अब नौकर हजार हो। मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2, भोले तेरी महिमा है जग से अपार हो। पूजा का अब समय हुवा रावण ने पूजा कराया, महल को देखके रावण का अब तो मन है ललचाया। भोले से माँग लिया महल वरदान हो, भोले ने दे दिया महल को दान हो। मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2, भोले तेरी महिमा है जग से अपार हो।🙏🏻👌🙏🏻
I am kalindri pal *betul*. I am from village and post nighuwamau block Machhrehata district Sitapur...