Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दोस्ती

Kalindri Pal 02 Aug 2026 गीत समाजिक जिंदगी में दोस्त का भी होना जरूरी है 4415 0 Hindi :: हिंदी

ज़िंदगी में खास एक इंसान चाहिए, जिंदगी का साथी एक दोस्त चाहिए/
हँसना खेलना संग बैठना जरूरी मौजमस्ती और  खुशी में भी साथ है जरूरी 
सुख और दुःख में भी साथ देना चाहिए 
दिल की बात जिससे कह सकूँ एक ऐसा दोस्त चाहिए/
जिंदगी में खास एक इंसान चाहिए, 
जिंदगी का साथी एक दोस्त चाहिए/
अपने मन की बात सारी उससे मैं कह सकूं ,
सुख और दुःख में मैं साथ उसका दे सकूँ/
दूर होकर भी मेरे पास होना चाहिए, 
उसे ज़माने का नहीं सिर्फ साथ मेरा चाहिए/
जिंदगी में खास एक इंसान चाहिए, 
जिंदगी का साथी एक दोस्त चाहिए/
रास्ते की परिस्थितियों से टूटकर मंजिलों से अपनी डर मत जाना, 
जरूरत हो जिंदगी में जब किसी अपने की 
दोस्त है अपना ये भूल न जाना/
दिल से निभाने वाले ज़ज्बात होने चाहिए, 
जिंदगी छोटी है पर आबाद होनी चाहिए/
जिंदगी में खास एक इंसान चाहिए, 
जिंदगी का साथी एक दोस्त चाहिए/

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: