Ekta Tiwari 20 May 2023 गीत बाल-साहित्य 13887 0 Hindi :: हिंदी
घिरी मुसीबत से तेरी दुनिया, आके तू इसको संभाल लिजै सुनाई देती गर मेरी वाणी तो मेरी विनती स्वीकार कीजे।। जो भूले भटके राहों में अटके भव से पार उन्हें उतार दीजै दुनिया में हैं जो खुशी के भूखे उन्हें तू खुशियां हजार दीजै।। हम हैं तुम्हारे नादान बच्चे हम सब पे इक उपकार कीजै बन जाएं कुछ काबिल मेरी दाता शिक्षा का हमको उपहार दीजै।। बिगड़ती जा रही है सारी दुनिया इस दुनिया को तू सम्भाल लीजै रहें सलामत ये सारी दुनिया सुख शांति का हमे संसार दीजै।।