Samar Singh 31 May 2023 गीत देश-प्रेम सच्चा सिपाही देश के लिए मर मिट जाता है, अपने लिए कुछ नहीं मांगता। 6434 0 Hindi :: हिंदी
झण्डा तिरंगा, हाँ मेरा तिरंगा। अपनी मंजिल तक पहुँच कर लेंगे दम, अपने अरमानों के लहू से, ये विश्वास है रंगा। झण्डा तिरंगा, हाँ मेरा तिरंगा।। धरती माँ के आँचल में इसे सजाऊँगा, केसरिया, सफेद, हरे रंग से तिलक लगाऊंगा। इसकी खातिर चाहे बह पड़े खून की गंगा। झण्डा तिरंगा, हाँ मेरा तिरंगा। कितने वीर जवान कुर्बान हुए, दुश्मनों के लिए तूफान हुए। मिट गए इस चमन के लिए, खुद के लिए कुछ नहीं मांगा। झण्डा तिरंगा, हाँ मेरा तिरंगा।। रचनाकार - समर सिंह " समीर G "