Divyansh singh 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत #love song #lovesadsong 49466 0 Hindi :: हिंदी
( नज़र )
आज फिर आसमां में एक चांद खिला |
चांदनी में तन यह बतर हो गया ||
उसने शरमा के पलकें जो फेरी यहाँ|
बाग-बाग यह मेरा मन हो गया||
मेरे दिल में तभी एक हलचल हुई |
ख्वाबों में तुम को बुलाता गया ||
तुम झील सी, मैं नाविक था इक |
प्यासी आंखों को तुममे डूबाता गया |
एक आई लहर टूटा सपना मेरा,
आस से मेरा यह मन भर गया||||
आज फिर आसमां में एक चांद खिला ||
चांदनी में तन यह बतर हो गया ||
उसने शरमा के पलकें जो फिर यहां||
बाग-बाग यह मेरा मन हो गया||
2... फूल सा मेरा मन, एक आस जगी |
स्वप्न में स्वाद मैंने, तुम्हारा चखा ||
स्वच्छंद चांदनी थी, धरा पर लेकिन |
चांद मेरा कहीं ना मुझको दिखा ||
नदी में प्रवाह का, पड़ाव जो पड़ा |||
उस दरिया में खुद को पिरोता गया |||||
आज फिर आसमां में एक चांद खिला |
चांदनी में तन यह बतर हो गया ||
उसने शरमा के पलकें जो फिर यहां ||
बाग- बाग यह मेरा मन हो गया |||||
( नाराज़ )
रायबरेली, उत्तर प्रदेश ||
I am student of banaras hindu university donig ba hons in (geo) I am writhing poetry from last 7 y...