Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

रात बसंती चादर ओढ़े-तारों के संग झिलमिल करती

Sudha Chaudhary 08 Sep 2023 गीत अन्य 44617 0 Hindi :: हिंदी

रात बसंती चादर ओढ़े
तारों के संग झिलमिल करती
मैं बैठी यादों में तेरी
रातों को पहरे देती।
चुनकर मैने दीप जलाए
तुम भूले लौट ना आए
देख नगर है कितना सूना
दिन भी जैसे लगे महीना
बोल नहीं फूटे हैं मुख से
आंखें बस कह देती।

मैं बैठी यादों में तेरी
रातों को पहरे देती।

मैं रोई ऐसे पल-पल में
बरसों बीत गए तिल तिल में
बरखा बीती , माघ भी बीता
फिर भी मन का द्वार न टूटा
तू पाषाण बड़ा है प्रियतम
जीने की अनुकंपा ले ली
सारी दुनिया सुख में झूमे
मैं सुख की बस आश ही करती।

सुधा चौधरी
बस्ती

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: