सुनील कुमार कोहली 21 Oct 2026 गीत धार्मिक dharmik song,geet, bhajan, 201 0 Hindi :: हिंदी
ऐसा वर माँ मांगु तुझसे, चरण कमल रज पाऊ । तेरे चरणों में ही मैय्या ,जीवन सफल बनाऊ ।। तेरी ज्योति जगाकर मन में, तेरी महिमा गाऊ । तेरा सुमिरन करते करते, भवसागर तर जाऊ ।। तेरी लगन में ऐसे गाऊ , तुलसीदास, मीरा बन जाऊ । चरण धूल की महिमा गाकर, अब राम रत्न धन पाऊ ।। तेरी चाह में नित नित अपने सोये भाग जगाऊ । तुझ बिन हे हरीहर मैं इस जग से मर जाऊ ।। तेरी लगन में तुझसे बोलू , बन्द द्वार घट-घट के खोलू। घट भीतर मैं झांक रहा हूँ , अब एक ही वर माँ माग रहा हूँ।। ज्ञान सुरों की गंगा चाहू , मधुर स्वरो में तेरे ही गुण गाऊ । तुझसे ही में लगन लगाऊ , जन्म मरण भवसागर तर जाऊ।।।