संदीप कुमार सिंह 10 Aug 2026 गीत प्यार-महोब्बत #Savan #Badal #Pyar #Lovely #इंसान #मिलन #मेहंदी #बरसात #Rat #दिन #जानम #Priya #Madhur #Milan #Yadagar #Like #Life #Stugle 2620 0 Hindi :: हिंदी
सावन का महीना अति अच्छा लगता है। सोये अरमान भी अभी जाग उठता है । बावले सावन के बादल सबको भाये । बरसे तो दर्द भूला सबको मुस्काये । फूलों सा हृदय में प्यार जाग उठता है । सोये अरमान भी अभी जाग उठता है । पिया की याद में अब प्रिया तड़पे-तड़पे। पिया भी प्रिया से मिलन को तड़पे-तड़पे। सावन में पवन भी झूम जाग उठता है । सोये अरमान भी अभी जाग उठता है । सावन की वर्षा जब खुल कर है बरसती । दिन से रात मिलन को खुल कर है तरसती। तभी मेहंदी का सौरभ जाग उठता है । सोये अरमान भी अभी जाग उठता है । खूबसूरत नजारे ताजा करे सब को । लोग सारे बार-बार याद करे रब को । काले बादल देख जोश जाग उठता है । सोये अरमान भी अभी जाग उठता। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह*Author*
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....