Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

स्वागत गीत

Rambriksh Bahadurpuri 06 Aug 2026 गीत समाजिक #स्वागत गीत#अतिथि स्वागत गीत#रामवृक्ष बहादुरपुरी # अम्बेडकरनगर पोइट्री साहित्यिक मंच 4784 0 Hindi :: हिंदी

स्वागत गीत 

स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् 
आप आए यहाॅं हो गये धन्य हम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्। 

मन भी हर्षित हुआ 
तन भी पुलकित हुआ
गीत के गूॅंज से 
दिल ए रंजित हुआ
हो गया चहुं दिशा 
मंगलम् मंगलम् मंगलम् मंगलम् 
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् 
आप आए यहाॅं हो गये धन्य हम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्। 

फूल खिलने लगे 
दीप जलने लगे
झूम कर ए लताएं 
भी कहने लगे
लौट आयी बहारें भी पड़ते कदम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् 
आप आए यहाॅं हो गये धन्य हम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्। 

आप का आगमन धन्य शुभ आगमन
नेह के पुष्प से आप को शत् नमन 
प्रेम के बस सिवा न और कुछ मेरे 
राह में हैं बिछाएं ये पलकें नयन
राग अनुराग में बह चला है पवन
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् 
आप आए यहाॅं हो गये धन्य हम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्। 

आज पूरे हुए सब मनोरथ मेरे 
भू गगन प्रेम के भाव से हैं भरे
भाव विह्वल हुआ है हृदय प्रेम से 
देखते ए नयन न झपकती परे
मिट गये आज दिल के छिपे सारे ग़म
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् 
आप आए यहाॅं हो गये धन्य हम
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्। 


रामवृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: