Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बस अधूरी जिंदगानी मिलेगी -न वो राजा न वो रानी मिलेगी

Samar Singh 27 Jun 2023 गीत दुःखद कालेज के भी क्या दिन थे, आज याद आती है तो आँखों से आँसू छलक जाते हैं। 39583 0 Other :: Other

भूली बिसरी नहीं कहानी मिलेगी, 
न वो राजा, न वो रानी मिलेगी, 
बस अधूरी जिंदगानी मिलेगी। 

कभी सीढ़ियों पे इंतजार चलता था, 
कभी चाय की चुस्कियों में प्यार पलता था। 
कभी लाईब्रेरी में बैठा न जाने क्या यार पढ़ता था, 
क्लास से बाहर पानी पीने को न जाने 
कौन फरार करता था। 
पानी न पीया, 
अब तो आँखों में पानी मिलेगी। 
बस अधूरी जिंदगानी मिलेगी।। 

कभी क्लास में बैठा दिल, 
क्या ढूँढता था खिड़कियों में। 
गुमसुम सा बैठा क्या देखता था, 
बाहर किसी की परछाइयों में।। 
किसको ढूँढता था बेसब्री से, 
सिलैबस की गहराइयों में। 
बीते बरस के इन पेपरों में, 
फंसते रहे प्रश्नों की कठिनाइयों में। 
अब तो हर सवाल के जवाब अनजानी मिलेगी। 
बस अधूरी जिंदगानी................।। 

सभी अब मेरे दोस्त छेड़े हैं, 
अब तू शायद पढ़ने लगा है। 
आँखें तेरी लाल सूर्ख है, 
रात भर तू शायद जगा है। 
हंसों न मेरी हालत पे यारों, 
लगता है ऐसा नहीं कोई सगा है। 
छोड़ते चले जा रहे बीच सफर में, 
दे रहे सिर्फ क्यों हमको दगा है। 
मेरे हिस्से में बची, 
यही दगे की निशानी मिलेगी। 
बस अधूरी.................।। 

रचनाकार - समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: